सुपरस्टार सलमान खान अपने साथ भारी सुरक्षा काफिला लेकर चलते हैं। उसकी वजह है सलमान खान को कई बार मिल चुकी धमकियां। खासकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग की ओर से। लेकिन इस बीच बीते दिन एक इवेंट में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद सलमान के फैंस अपने चहेते स्टार की सुरक्षा को लेकर फिर चिंतित हो गए।
दरअसल, मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान को चारों तरफ से उनके प्रशंसकों की भीड़ ने घेर लिया। इसके बाद सलमान को बड़ी मशक्कत से वहां से निकाला गया। अब सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर उनके फैंस की अलग-अलग प्रितक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
सलमान को भीड़ ने घेरा
बीती शाम सलमान खान मुंबई में ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति कप 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम के कई वीडियोज कल शाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस दौरान सलमान को मुस्कुराते देख उनके फैंस काफी खुश भी हुए।
लेकिन अब सलमान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो भीड़ के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सलमान के फैंस भाईजान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। वीडियो में सलमान को उत्साहित प्रशंसकों की भीड़ ने घेर लिया। उन्हें इस अफरा-तफरी में से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)






